धूमिल होते रिश्तों का सत्य रेत क कणों में क्षुप्त हैं शायद,
ओझल होती आभा का रहस्य मोती में मूँद हैं शायद,
खोखली-सी उजली किरणे सफेदपोश मिथक हैं शायद,
यही वो जीवन हैं जिसकी नींव समुंद्र का उफ़ान हैं शायद।
ज़ुल्फे उलझी हैं अधिक या जीवन का सार,
यही प्रश्न हैं शायद,
संवारना चेहरे को कठिन या सपनों को,
यही ख़ोज हैं शायद,
सफ़लता का सम्मोहन, पूर्ण सम्मान मुश्किल,
सफ़लता पाना आसान हैं शायद,
यही वो जीवन हैं जिसकी नींव समुंद्र का उफ़ान हैं शायद।
No comments:
Post a Comment