हज़ार कहानियाँ लिखनी हैं मुझको,
उम्रदराज नहीं,
पर अनुभवों को साझा करता,
कथाकार हूँ मैं।
मिट्टी में पनपा,
गंगा की लहरों में बहता परोपकार हूँ मैं।
गुणों-अवगुणों का ज्ञाता नहीं,
सच्चे उद्देश्यों का जानकार हूँ मैं।
हज़ार कहानियाँ लिखनी हैं मुझको,
कथाकार हूँ मैं।
सरोकार नहीं वैभव से,
अपरिचित नहीं कष्ट पीड़ा से,
स्वयं का गौरव,
वास्तविकता का आधार हूँ मैं।
हज़ार कहानियाँ लिखनी हैं मुझको,
कथाकार हूँ मैं।
अनछुआ नहीं व्यवहारिकता से,
ना रहा अज्ञानता के समीप,
अपनी माँ की परछाई,
उनका संस्कार हूँ मैं।
हज़ार कहानियाँ लिखनी हैं मुझको,
कथाकार हूँ मैं।
नुक्कड़ पर चाय की चुस्कियों के साथ,
पढ़ा जाने वाला अखब़ार हूँ मैं।
अंधी चाची के बुढ़ापे की लाठी,
थाली में पड़ोसा जाने वाला
पौष्टिक आहार हूँ मैं।
हज़ार कहानियाँ लिखनी हैं मुझको,
कथाकार हूँ मैं।
ट्रिंग ट्रिंग करती फ़ोन की घंटी,
प्रेमियों को मिलाता तार हूँ मैं।
अपने सपूतों को रणभूमि पर भेज,
उनकी राह तकती माँ का इंतज़ार हूँ मैं।
हज़ार कहानियाँ लिखनी हैं मुझको,
कथाकार हूँ मैं।
हवा में फड़फड़ाता किताब का आखरी पन्ना,
टेबल पर धुल फांकती उपन्यास का सार हूँ मैं।
लेखक नहीं हूँ मैं,
लेखनी के पीछे छिपे रहस्य का पहरेदार हूँ मैं।
हज़ार कहानियाँ लिखनी हैं मुझको,
कथाकार हूँ मैं।
कौतुहल-सी उभरी होगी,
तस्वीर से उकेरी होगी मन में,
दिग्भ्रमित, धुंधला सा चेहरा,
कोई फ़रिश्ता, कोई फ़रमान नहीं,
आईने से झाँकता वही इंसान हूँ मैं।
हज़ार कहानियाँ लिखनी हैं मुझको,
कथाकार हूँ मैं।